संतकबीरनगर, मार्च 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रतिभा कभी संसाधनों का मोहताज नहीं होती है। कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम हमेशा सुखद ही होता है। इन प्रचलित कहावतों को सही साबित करते हुए महुली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा उर्फ फिदायीपुर के 10 नौजवानों ने एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए सफलता हासिल किया। गुरुवार की दोपहर बाद जब भर्ती बोर्ड ने कट ऑफ मेरिट जारी किया तो गांव के 10 युवाओं के एक साथ सफलता पर पूरा गांव झूम उठा। ये सभी सफल अभ्यर्थी किसी कोचिंग संस्थान या फिर किसी प्रशिक्षण केंद्र से नही बल्कि गांव की ही बाग में सुबह शाम पुलिस भर्ती की शारीरिक तैयारी के साथ ही सेल्फ स्टडी कर रहे थे। गांव के इन नौनिहालों की सफलता पर ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है। ग्रामीण होली पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.