शाहजहांपुर, मार्च 15 -- तिलहर,संवाददाता। मामूली विवाद को लेकर एक गांव के तमाम लोगों ने दूसरे गांव में जाकर धावा बोल दिया। मारपीट में गांव के प्रधान सहित 10 लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने पुलिस को तहरीर दी। धनेला गांव के प्रधान राकेश वर्मा ने बताया कि होली से एक दिन पहले गुरुवार की रात गांव के कुछ बच्चे पड़ोस में स्थित गांव भुड़ेली गांव से होली पर रखने के लिए कुछ लकड़ी उठा लाए थे। उन्होंने बताया कि इसी की रंजिश को लेकर भुड़ेली गांव के लगभग 30 लोगों ने उनके गांव के राम मूर्ति के घर पर धावा बोल दिया। शोर सुनकर वह लोग राम मूर्ति को बचाने गए तो आरोपियों ने गांव के तमाम लोगों को लोहे की राड तथा डंडों से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में उसका पुत्र विकास, भाई अनिल वर्मा, गांव के अखिलेश, राममूर्ति, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.