नई दिल्ली, जनवरी 5 -- डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सेना की वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अब क्या होगा। एक दशक से ज्यादा समय से वेनेजुएला की सत्ता पर बैठे मादुरो के बाद वहां कौन शासन संभालेगा। इस लिस्ट में विशेषज्ञों की तरफ से सबसे पहला नाम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और वेनेजुएला में नेता विपक्ष मचाडो का सामने आ रहा था, लेकिन ट्रंप ने खुले आम उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया। अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि माचाडो का नोबेल पुरस्कार को स्वीकार करना ट्रंप को पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने माचाडो को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में वाइट हाउस के दो करीबी लोगों ने दावा किया है कि इस पुरस्कार पर ट्रंप की नजर काफी पहले से थी, लेकिन मचाडो ने इसे...