अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के एक खटोला जेल के बाहर सहित अन्य प्रतिबंधित गानों को लेकर पुलिस-प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है। पुलिस ने नुमाइश प्रभारी को पत्र भेजकर नुमाइश में प्रतिबंधित गानों की प्रस्तुति नहीं दिए जाने को लिखा है। हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा 11 फरवरी को नुमाइश में आ रहे हैं। कोहिनूर मंच पर इनका कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। शहर के लोगों में इस नाइट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के स्तर से तैयारियां भी की जा रहीं हैं। दरअसल मासूम शर्मा के कई गानों पर हरियाणा सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। देश के अलग-अलग प्रदेशों में आयोजित कार्यक्रमों में इसको लेकर हंगामा भी हो चुका हैं। ऐसे में जिले में पुलिस-प्रशासन काफी सावधानी बरत रहा है। पुलिस की ओर से हाल ही में एक पत्र नु...