जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- जहानाबाद। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ और वांछितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिस कर्मियों ने कांडों में आरोपित समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सात लोगों की गिरफ्तारी शराब मामले में की गई है। एसपी विनीत कुमार के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि शराब के धंधेबाजों ने एक क्विंटल से अधिक जावा महुआ छिपाकर रखा था जिसे जप्त कर विनष्ट किया गया । इसके अलावे देसी और अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...