कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर के ट्रैफिक में बाधक बने ई-रिक्शों की अराजकता की वजह से हर रास्ते पर लगने वाले जाम को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। रूटवार संचालन करने पर मंडलायुक्त ने कहा कि रूटवार ई-रिक्शों के रंग और उसका क्यूआर कोड अंकित हो ताकि चेकिंग दल एक क्लिक में पता कर सके कि ई-रिक्शा तय रूट पर या अवैध रूट पर चल रहा है। इसके बाद चालान औऱ सीज की कार्रवाई की जाए। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि एक रिक्शा मालिक के पास एक से अधिक रिक्शे व उन्हें चलाने के लिए रिक्शे से अधिक ड्राइवर हो सकते हैं या नहीं। इस पर निर्देश दिए गए कि एक ही रिक्शा कोई भी ड्राइवर चला सकता है लेकिन वेरिफिकेशन जरूर करवाया जाए। शहर में एक लाख से अधिक ई-रिक्शे चल रहे हैं। बिना पंजीयन संचालन को टेक्नोलॉजी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.