प्रयागराज, फरवरी 19 -- राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में रखी सभी पाठ्य सामग्री अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी प्रबंध समिति की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। इस पुस्तकालय को भारत सरकार की वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन परियोजना से जोड़ा जाएगा। हालांकि आय बढ़ाने के लिए दुर्लभ समाचारपत्रों और पांडुलिपियों को डाउनलोड करने पर निर्धारित शुल्क लेने की बात पर सहमति बनी है। समिति ने निर्णय लिया कि डिजिटल पाठ्य सामग्री निःशुल्क रहेगी, जबकि पांडुलिपियों व दुर्लभ समाचार पत्रों की डिजिटल प्रतियों के डाउनलोड करने के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। दुर्लभ समाचार पत्रों व पत्रिकाओं के व्यापक डिजिटलीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर संस्कृति निदेशक को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए। अन्य संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.