मैनपुरी, सितम्बर 15 -- नगर की ऐतिहासिक मातारानी की भव्य शोभायात्रा इस बार एक अक्टूबर को निकाली जाएगी। समिति की बैठक नगर के पडुआ रोड स्थित एक मैरिज होम में संरक्षक डा. मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। पदाधिकारियों के चयन में डोडा राहुल मिश्रा को समिति का अध्यक्ष व चित्रांश सक्सेना को महामंत्री चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। समिति ने तय किया कि इस बार शोभायात्रा में करीब तीन दर्जन झांकियां शामिल होंगी। नामी बैंड अपनी कर्णप्रिय ध्वनि से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। इसके साथ ही कासगंज के प्रसिद्ध रोड शो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नगर में शोभायात्रा मार्ग पर तीन स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जिनमें नेशनल इंटर कॉलेज, पीपल मंडी और रामजानकी शामिल रहेंगे। पीपल मंडी पर मु...