धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्ग से एक मार्च को धनबाद होकर मधुबनी के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। वापसी में मधुबनी से ट्रेन दो मार्च को चलेगी। दुर्ग-मधुबनी स्पेशल की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और थर्ड एसी बोगियां होंगी। दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन रात 12.30 बजे दुर्ग से खुलेगी। ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, चंपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी होते हुए दोपहर 3.10 बजे बोकारो, दोपहर 3.38 बजे चंद्रपुरा, शाम 4.10 बजे कतरासगढ़ व शाम पांच बजे धनबाद पहुंचेगी। धनबाद से खुलकर ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी रुकते हुए दो मार्च की सुबह 4.45 बजे मधुबनी पहुंचेगी। मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल दो मार्च की सुबह 6.15 बजे मधुबनी से खुलकर रात आठ बजे ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.