बलिया, दिसम्बर 7 -- बांसडीह। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के रेंगहा निवासी मोहन साहनी ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने बताया था कि हुसेनाबाद निवासी बबलू तिवारी से जमीन की बैनामा कराया था। नामांतरण से पहले ही आपत्ति दाखिल होने के चलते उक्त जमीन पर मेरा नामांतरण नहीं हो सका। इसका लाभ उठाते हुए बबलू ने उक्त भूमि को बैंक में बंधक रखकर लोन ले लिया। इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.