कौशाम्बी, फरवरी 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम योगेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता व सीओ भैया संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान एसडीएम ने राजस्व संबंधी शिकायतों पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान किया जाए और कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर पात्रता के आधार पर लाभ दिलाने के लिए आनलाइन आवेदन कराने के निर्देश संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.