दरभंगा, जून 29 -- लहेरियासराय। नगर निगम स्थित सभागार में शनिवार को दरभंगा अंचल के मौजा वासुदेवपुर के दिल्ली मोड़ स्थित निजी बस स्टैण्ड की वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए खुली डाक से बंदोबस्ती नगर आयुक्त राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में की गयी। बस स्टैंड की बंदोबस्ती में कुल पांच लोगों ने भाग लिया। आगामी एक जुलाई से 31 मार्च 2026 तक नौ माह के लिए शनिवार को दोपहर एक बजे निगम सभागार में खुली डाक की बोली लगाई गई। उक्त सैरात की बंदोबस्ती के लिए बोली की शुरुआत एक करोड़ 12 लाख 21 हजार रुपए से की गयी। मनीष कुमार ने सबसे अधिक बोली एक करोड़ 55 लाख 51 हजार रुपये लगाकर बंदोबस्त अपने नाम कर लिया। बंदोबस्त की राशि जमा करने के लिए 48 घंटे का समय निर्धारित है। बंदोबस्त की राशि का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में प्रतिभागियों को सुरक्षित राशि के तौर पर 11 लाख 2...