सोनभद्र, जनवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी और थाना हाथीनाला की संयुक्त टीम ने रविवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए एक आयशर डीसीएम वाहन से 4.42 कुंतल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों और गणतंत्र दिवस को देखते हुए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिसा की ओर से शीशा लादकर आ रहा एक आयशर डीसीएम वाहन गांजे की खेप लेकर गुजरने वाला है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.