दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा। बिहार सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर सूबे के सर्वांगीण विकास की पटकथा लिख दी। पिछले बजट से 30 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि देकर एक ओर शिक्षित बिहार का संकल्प दोहराया तो अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सूबे से बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में अपने प्रण को अमलीजामा पहनाने की घोषणा की। रोजगार देने के सरकार के संकल्प से युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर ऐसे युवा जो इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री लेकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई सहित दूसरे प्रदेशों में काम कर वहां की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं। इन युवाओं में इस बात की खुशी है कि सरकार अगर उन्हें मौका देती है तो उन्हें अपने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चार चांद लगाने का मौका मिलेगा। साथ ही सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.