सीतापुर, जनवरी 9 -- केसरीगंज/लहरपुर। अवैध अतिक्रमण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्ग पर राजस्व टीम ने बुलडोजर चलाया। नगर के मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रहलादपुर के अंतर्गत खलिहान की दो बीघा भूमि पर अब्दुल रहमान व नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला कटरा ने अवैध कब्जा कर लिया था और पक्की दुकानों का निर्माण करा लिया था। जिसे शुक्रवार देर शाम तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह, राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, लेखपाल मो. आलम, राहुल एवं पुलिस बल ने दुकानों के ध्वस्त करने की कार्यवाही की। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की भूमि से अवैध कब्जे ने की कार्यवाही की गई है। आगे भी सरकारी ज़मीनों से कब्जे हटाया जाएगा। लहरपुर में सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जों को हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.