चंदौली, दिसम्बर 13 -- चंदौली, संवाददाता। वंदन योजना के तहत नगर के कोट पर स्थित महादेव मंदिर और शंकर मोड के समीप सती बाग मंदिर के पास एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण एवं मार्ग का निर्माण होगा। शुक्रवार को विधायक रमेश जायसवाल ने फीता काटकर इसका शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वंदन योजना के तहत नगर में सड़कों का निर्माण एवं पानी निकासी के लिए कार्य कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं के साथ आमजन को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। सावन के महीने में कोर्ट पर श्रद्धालुओं को महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता था। वही सती माता मंदिर में शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लोगों को कठिनाई होती थी। इसे देखते हुए वंदन योजना के तहत एक करोड़ 90 लाख की लागत से सुंदरीकरण एवं सड़कों का निर्माण कार्य हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.