अमरोहा, मई 5 -- नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के नजदीक स्थित रामलीला ग्राउंड का कायाकल्प होने जा रहा है। अब आंधी-बरसात के दौरान भी रामलीला मंचन प्रभावित नहीं होगा। बिजली न आने की दशा में भी मैदान रोशनी से जगमग रहेगा। जानकारी के अनुसार नगर के रामलीला मैदान पर 250 से अधिक वर्षों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। वृंदावन समेत कई मशहूर स्थानों के कलाकार यहां रामलीला मंचन करते हैं। शहर और आसपास क्षेत्र के लोग रामलीला मंचन देखने आते हैं। लेकिन अब तक दिक्कत यह थी कि न तो मैदान कवर्ड था और रामलीला मंच पर धूप-बरसात से बचाव के लिए छत आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते आंधी-बरसात के दौरान रामलीला मंचन प्रभावित हो जाता था। बरसात में दर्शकों को भी इधर-उधर छिपना पड़ता था। नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने बताया कि रामलीला मैदान के सुंदरीकरण के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.