पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। एक करोड़ से अधिक की राशि से समाहरणालय का सरोवर अब सुंदर होने वाला है। दशकों पहले तालाब को डीआरडीए के द्वारा बनाया गया था। हाल के वर्षों के दौरान कई बार साफ-सफाई के बावजूद समाहरणालय के बीचोबीच यह तालाब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बुधवार को तालाब के सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को निर्देशित किया गया कि तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य निर्धारित मापदंड के अनुरूप ससमय मुकम्मल किया जाये। साथ ही यहां पर महिला एवं पुरुष के लिए शौचालय निर्माण, गार्ड रूम, पम्प हाउस तथा विभिन्न कार्यों का न...