आगरा, अगस्त 24 -- यूपी के आगरा में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। दो दिन से चल रही छापेमारी में 3 करोड़ से अधिक की नकली दवाओं को बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक नकली दवाओं के कारोबारी ने एक करोड़ नकद रिश्वत देने की कोशिश भी की। आरोपी कारोबारी को हिमांशु अग्रवाल को एक करोड़ की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक ने बताया कि लोडर गाड़ी से 87 लाख रुपए की दवाओं को बरामद किया है। हे मां मेडिको स्टोर के गोदाम से ढाई करोड़ की दवाईयों को जब्त किया है। पिछले दो दिन से ये छापेमार कार्रवाई चल रही है और अभी ये छापेमारी चल रही है। जितनी दवाओं को पकड़ा गया उसको सील कर दिया है । अभी जारी छापेमारी में दवाओं के बरामद होने की उम्मीद है। पकड़ी गईं नकली दवाएं देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.