गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की साइबर शाखा (पश्चिम) ने तकनीक का बेहतरीन उपयोग करते हुए आमजन के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशानुसार, बीते चार महीनों में गुम हुए कुल 393 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल के नेतृत्व में साइबर सेल ने इन फोन को खोजने के लिए सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और तकनीकी सहायता का सहारा लिया। गोयल ने बताया कि मोबाइल फोन अब केवल उपकरण नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। फोन गुम होने पर होने वाले आर्थिक और मानसिक नुकसान को देखते हुए पुलिस इन्हें ट्रैक करने को प्राथमिकता दे रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फोन गु...