सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र के शाहपुर जितिया टोली और बंदरचुँआ में अवैध तरीके से अफीम की खेती करने के मामले में पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया। शनिवार को एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती करने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में एसपी ने एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर करवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के द्वारा सीओ के नेतृत्व में तीन एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध तरीके से लगाए गए अफीम की फसल को ट्रैक्टर से रौंद कर नष्ट किया गया। एसपी ने बताया कि अफीम की फसल तैयार हो गई थी और इसकी खेती में शामिल लोग पौधों पर लगे फल से चिरा लगाकर अफीम निकालने की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.