हाजीपुर, जनवरी 9 -- वैशाली, संवाद सूत्र। महज एक कट्ठा जमीन के दाखिल खारिज को लेकर हल्का कर्मचारी राजेश राम रिश्वत की मांग लगातार कर रहा था। मदरना पंचायत के वार्ड 08 के रायपुरा गांव निवासी मनोज सिंह जो अपने पंचायत से सटे महमदपुर पंचायत मे हाल हीं मे एक कट्ठा जमीन खरीदे थे। इस जमीन के दाखिल खारिज को लेकर उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। ऑनलाइन आवेदन मे त्रुटी होने की बात राजस्व कर्मचारी राजेश राम द्वारा उन्हे बताई एवं पैसे देने पर उसे सही कर दाखिल खारिज कर देने की बात कही गई। पैसे लेन देन की डील फाईनल होने के बाद मनोज सिंह द्वारा इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई। निगरानी द्वारा इसकी जांच की गई जिसमे मामला सत्य पाया गया। मंगलवार को निगरानी ने जाल बिछा कर पांच हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी राजेश राम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.