खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गंगौर पुलिस ने छापेमारी कर एक कट्टा व दो कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश स्थानीय लाभगांव निवासी जनक यादव का पुत्र1अजय यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार की तलाशी के दौरान यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग की जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार अजय यादव की तलाशी ली गई। जिसमें अजय यादव के पास एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया। वही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। छापेमारी में सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार साव भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.