अररिया, फरवरी 22 -- रानीगंज। एक संवाददाता। गुप्त सूचना पर रानीगंज पुलिस ने स्थानीय काली मंदिर चौक के पास एक 22 वर्षीय युवक को एक कट्टा, एक पिस्टल व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। कड़ी पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक जीतू कुमार रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलगच्छी गांव निवासी शिवनारायण चौहान का बेटा है। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रानीगंज काली मंदिर चौक पर एक युवक बैग में हथियार लेकर कहीं बारात जाने के लिए किसी गाड़ी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही रानीगंज काली मंदिर चौक पहुंचकर बैग लिए व्यक्ति की खोजबीन करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति जो बैग लिया था वह पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल की सहायता से प...