कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर। इज्जतनगर मंडल ने भी एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह अनवरगंज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेगी। रेलवे अफसर संजीव शर्मा ने बताया कि 04823-04824 जोधपुर-मऊ जंक्शन-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन जोधपुर से एक से 29 मार्च तक हर रविवार तो मऊ जंक्शन से तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। जोधपुर से यह ट्रेन 17.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 11:28 बजे कानपुर अनवरगंज आएगी। यहां से रवाना होकर 12:01 बजे कानपुर सेंट्रल तो 23:20 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसकी रिवर्स मऊ जंक्शन से 16.00 बजे रवाना होकर 13.55 बजे कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज 14.08 बजे तो अगले दिन बुधवार को सुबह 08:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...