संवाददाता, सितम्बर 16 -- यूपी में एक और पति ने अवैध संबंध के शक में महिला के बाल काट दिए। बिजनौर के बाद मेरठ से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शक था कि उसकी बीवी का किसी और से अवैध संबंध है। वह उसके साथ लगातार मारपीट करता था। जबकि पत्नी आरोपों से इनकार करती रही लेकिन पति के मन में शक इस कदर हावी हो गया कि उसने पत्नी को कमरे में बंधक बना लिया। फिर अपनी मां के साथ मिलकर उसके सिर के बाल काट दिए। महिला के परिजनों को इस अमानवीयता का पता चला तो वह ससुराल पहुंचे और युवती को थाने ले गए। पीड़िता ने आरोपी पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये घटना मेडिकल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी शहजाद से हुई थी। शादी के बाद से ही शहजाद उसे कभी दहेज के लिए तो कभी नशे के कारण मारता-पीटता था। सास भी बेटे का साथ देती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.