मुरादाबाद, मार्च 27 -- यूपी सरकार के आठ साल के कार्यकाल को लेकर बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेसी नेता गरजे। पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि सरकार एक तरफ ईद की नमाज पर पाबंदी लगा रही है तो दूसरी ओर ईदी भी बांटकर वर्ग विशेष की सहानुभूति भी बटोर रही है। साफ कहा कि सरकार की नीति मंजूर नहीं है। इस दौरान मौजूद नए बने जिला व शहर अध्यक्षों ने सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कांग्रेसी नेताओं ने आठ बिन्दुओं पर सरकार को घेरा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर मंडलीय प्रेस कांफ्रेंस हुई। दिल्ली रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में मीडिया से बोलते पूर्व मंत्री हाजी रिजवान कुरैशी ने आठ साल के कार्यकाल को विफल करार दिया। कहा कि कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ा है। युवाओं का भविष्य अंधकार में है। किसान मजदूर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.