देहरादून, दिसम्बर 27 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने शुक्रवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पटेलनगर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री हरकिशन साहिब जी में मत्था टेककर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रेरणादायी जीवन, उनका समर्पण और त्याग हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आस्था, धर्म और मानव मूल्यों का प्रतीक है। गुरवाणी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पावन शब्द हमें निरंतर जीवन में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.