नई दिल्ली, फरवरी 1 -- 1976 में एक फिल्म आई थी मंथन। इस फिल्म में स्मिता पाटिल लीड एक्ट्रेस थीं और गिरीश कर्नाड ने लीड डॉक्टर राव का किरदार निभाया था। नसीरुद्दीन शाह, कुलभूषण खरबंदा, अमरीश पुरी जैसी एक्टर्स ने भी काम किया था। फिल्म की कहानी श्याम बेनेगल ने विजय तेंदुलकर के साथ मिलकर लिखी थी और वो खुद डायरेक्टर थे। फिल्म का प्लॉट गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन पर बेस्ड थी। लेकिन क्या आप जानते फिल्म को 5 लाख किसानों के 2-2 रुपए के चंदे से बनाया गया था।2-2 रुपए के चंदे में बनी थी ये फिल्म फिल्म की कहानी दूध का व्यापार कर रहे है किसानों की थी जिनका डेयरी मालिक कम पैसे दे कर शोषण कर रहे हैं। फिल्म में जाति प्रथा को भी दिखाया गया। स्मिता पाटिल ने बिंदु नाम की महिला का किरदार निभाया है जो दूध बेचकर अपने बच्चे पाल रही है। वो गरीब है लेक...