नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मुंबई। जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी एनबीएफसी की सावधि जमा सेवाएं शुरू की हैं। अब ग्राहक एक ही ऐप पर विभिन्न बैंकों की सावधि जमा की शर्तों की तुलना कर निवेश कर सकेंगे। ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की सावधि जमा सुविधाएं उपलब्ध हैं। जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15 प्रतिशत सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...