अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- अधिवक्ता संघ के चुनाव का रोचक अंत हुआ। यहां अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों को 18-18 बराबर वोट पड़े। इसके बाद तय हुआ कि दोनों को एक-एक साल का कार्यकाल दिया जाएगा। वहीं, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए भी कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। बुधवार को संपन्न हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर ही मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय तथा हिमांशु बिष्ट आमने सामने थे। दोनों प्रत्याशियों को 18 18 मत मिले। तय हुआ कि दोनों एक एक साल अध्यक्ष बनेंगे। इसके बाद टॉस के माध्यम से तय हुआ कि पहले विजय पांडेय अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। इसके अगले साल हिमांशु बिष्ट अध्यक्ष बनाए जाएंगे। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल दत्त करगेती और नवीन चंद्र पंत आमने सामने थे। गोपाल दत्त को 22 मत मिले, जबकि नवीन पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.