लखनऊ, फरवरी 14 -- भिखारियों के गांवों के सर्वे में नई जानकारियां मिली हैं। पता चला कि तमाम परिवारों में आठ आठ बच्चे हैं। इनमें से कोई स्कूल नहीं जाता है। बड़े हों या छोटे सभी सड़क पर भीख मांग रहे हैं। नगराम और फैजुल्लागंज के भिखारियों का विस्तृत सर्वे पूरा हो चुका है। इनके विभिन्न दस्तावेज भी तैयार कर लिए गए हैं। अब इन्हें पीएम आवास सहित अन्य सुविधाएं देने की तैयारी है। भिखारियों से शहर को मुक्ति दिलाने के लिए कमिश्नर डा. रोशन जैकब तथा जिलाधिकारी विशाख जी लगातार प्रयास कर रहे है। इस कड़ी में यह अधिकारी लखनऊ के भिखारियों के गांव भी पहुंचे थे। वहां इनसे बातचीत भी की थी। जिला प्रोवेशन अधिकारी व डूडा को इसकी जिम्मेदारी दी गयी थी। अधिकारियों ने सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें पता चला है कि फैजुल्लागंज के भिखारियों के गांव में एक एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.