रांची, मार्च 22 -- खूंटी, संवाददाता। डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के तत्वावधान में शनिवार को मुरहू के कोलोम्दा गांव में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग पर जागरूकता बढ़ाना था। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1993 में शुरू किए गए इस विशेष दिवस पर डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि जल संरक्षण के प्रयास नहीं किए गए, तो भविष्य में कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा सकता है। डालसा सचिव ने कहा कि हर व्यक्ति को पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझना चाहिए। उन्होंने जल संचयन, वर्षा जल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सेवा वेलफेयर सोसाइटी जल संरक्षण में सराहनीय कार्य कर रही है और डालसा भी उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.