पूर्णिया, जून 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनसुराज सत्ता में आएगी तो शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा। एक-एक प्रखंड में एक-एक बड़ा स्कूल बनवाया जाएगा जहां एक्सपर्ट टीचर रहेंगे और शिक्षा के सभी संसाधन मौजूद रहेंगे। उक्त बातें जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कही। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। स्कूली शिक्षा सिर्फ खिचड़ी तक ही सीमित रह गई है। बड़े-बड़े बिल्डिंग जरूर बने हैं, जो सिर्फ दिखावा है। सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्कूल के बिल्डिंग का निर्माण किया गया है लेकिन उसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षक नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर कई सवाल खड़े किए और कहा क्या बिहार से पलायन रुका? क्या किसानों की परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.