मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट की गई और गलत दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक एकड़ जमीन और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम खटाना निवासी कविता पांडेय ने महिला थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को शुभम रोनी पुत्र रामराय निवासी पुष्कर रोड निकट दरगाह अजमेर राजस्थान के साथ हुई थी। पीड़िता भारत स्काउट एवं गाइड में अलीगढ़ में तैनात है। शादी से पहले पति शुभम रोनी और सास किरन राय को उसकी नौकरी पर आपत्ति नहीं थी। शादी में उसके पिता ने 10 लाख रुपये नकद के साथ 17 लाख रुपये खर...