मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि सोमवार देर शाम को शराब के नशे में धुत युवक ने बरला चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी सुमित पुत्र कर्मसिंह निवासी गांव कुतुबपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...