कटिहार, फरवरी 18 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र के कुर्सेल बांध के पास एक व्यक्ति को पिस्टल एवं चाकू दिखाकर लूटपाट करने के मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मनिहारी थाना क्षेत्र के मनीष कुमार सहनी बताया जाता है जबकि दूसरा आरोपी फरार है। इस मामले को लेकर बिशनपुर गांव के रहने वाले पीड़ित संबर कुमार यादव ने मनसाही थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...