बेगुसराय, जून 17 -- बेगूसराय। रेलवे का आरक्षित टिकट काउंटर से लेना अब आसान नहीं रह गया है। खासकर बेगूसराय स्टेशन के पीआरएस से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को एक आरक्षित टिकट लेने में कम से कम एक घंटे का वक्त लग रहा है। लम्बी लाइन में एक घंटे तक अपनी बारी का इंतजार कर टिकट लेने वाले प्रत्येक यात्रियों के जुबां से एक ही शब्द निकल रहा है कि पहले जानते तो यहां नहीं आते। ऐसा इस लिए हो रहा है कि बेगूसराय पीआरएस में दो की जगह एक ही काउंटर खुल रहा है। यह सिलसिला पिछले तीन हफ्तों से जारी है। स्थानीय रेल अधिकारी ने बताया कि यहां के कई कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। यहां ज्वाईंन करने वाले नए कर्मी अभी तक अपना योगदान नहीं दिया है। इस बात की जानकारी मंडल के अधिकारी को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.