बहराइच, जुलाई 14 -- नानपारा। गायघाट में संचालित तीन अवैध अस्पतालों एवं एक पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को छापेरी करके जांच पड़ताल की। अतिरिक्त सीएमओ डॉ अनुराग ने निरीक्षण निरीक्षण किया। अस्पताल का वैध रजिस्ट्रेशन संचालक उपलब्ध नहीं कर सका। उसे सीज कर दिया गया। निरीक्षण की जानकारी पर कुछ अवैध अस्पताल एवं पैथोलॉजी संचालक दुकान बंद करके फरार हो गए। उसे विभाग ने ताला लगा दिया है। डॉक्टर अनुराग ने बताया की गायघाट में अवैध अस्पताल एवं पैथोलॉजी संचालित हो रही है। इसकी जानकारी मुझे मिली जिसमें आज निरीक्षण किया गया। अस्पताल में कोई मरीज नहीं मिला एवं संचालक कोई दस्तावेज न दिखा पाने पर अस्पताल सीज कर दिया गया। दो अस्पताल एवं पैथोलॉजी के संचालक नहीं मिल जिसमें विभागीय ताला लगा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...