अररिया, फरवरी 13 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इसको लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है। किसानों को इस बार पिछले साल की तुलना 160 रूपये प्रति क्विंटल अधिक समर्थन मूल्य मिलेगा। इस बार विभाग ने गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये निर्धारित किया है। विभागीय निर्देश के बाद जिला सहकारिता विभाग ने गेंहू खरीद को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी है, ताकि ससमय खरीद केन्द्रों के माध्यम से गेंहू की खरीद शुरू हो सके। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धान के तर्ज पर ही गेंहू की खरीद होगी। पंचायत स्तर पर पैक्स और प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के माध्यम से गेंहू की खरीद होगी। सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद को लेकर किसान अभी से ही उत्सुक नजर आ रहे हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुसुदन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.