हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम के नए वार्डों में एक अप्रैल से पूरा भवन कर जमा करना होगा। अभी तक नगर निगम इसके लिए पच्चीस प्रतिशत की छूट दे रहा है। कर नहीं जमा कर रहे लोगों को नगर निगम ने नोटिस भेज दिए हैं। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने वालों पर जुर्माना लगेगा। नगर निगम के नए 27 वार्डों के छह हजार व्यवसायिक भवन स्वामियों को अगले वित्तीय वर्ष से पूरा कर देना होगा। वहीं इस वित्तीय वर्ष में इसके लिए पच्चीस प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके बाद भी कई भवन स्वामियों ने भुगतान जमा नहीं किया है। इसके लिए नगर निगम ने अब नोटिस भेजना शुरू कर दिए हैं। इसके बाद भी 31 मार्च तक कर नहीं देने पर जुर्माना भरना होगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि भवन कर नहीं दे रहे लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। तय सीमा में भुगतान नहीं मिलने ...