फरीदाबाद, मार्च 29 -- नूंह। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत 30 अप्रैल तक बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि 23 मार्च से ही जनजागरण अभियान जारी है। इसमें स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक आमजन को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली शिक्षा और सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूर्व प्राथमिक से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नीति के अनुसार, 2030 तक शत-प्रतिशत नामांकन और उच्चतर शिक्षा में नामांकन दर को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। जिला प्रशासन भी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.