बांका, जनवरी 28 -- बांका, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में एक अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए पैक्सों और व्यापार मंडलों के क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों का ऑनलाइन निबंधन 21 जनवरी से शुरू हो गया है। कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधित किसान ई-सहकारी पोर्टल के किसान कॉर्नर पर जाकर गेहूं खरीद 2026 के लिए आवेदन प्रपत्र लिंक का चयन कर अपना निबंधन करा सकते हैं। पहले से ई-सहकारी पोर्टल पर निबंधित किसानों को इस वर्ष गेहूं की बिक्री के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, यदि किसी किसान को भूमि वितरण व नामित सदस्य से संबंधित जानकारी में संसोधन करना हो तो वे पोर्टल के माध्यम से इनमें संसोधन कर सकते हैं। हालांकि, जिले में अब तक एक भी किसान ने न्यूनतम...