मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी विद्यालयों का एक अप्रैल से अगले तीन महीने के लिए निरीक्षण रोस्टर जारी किया गया है। राज्य स्तर के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। पहले जो निरीक्षण व्यवस्था थी, वह छह मार्च को ही खत्म हो गई। इसके बाद से सरकारी स्कूलों का निरीक्षण न जिला स्तर और न ही राज्य स्तर से हो रहा था। अब एक अप्रैल से हर जिले के लिए अधिकारियों को आवंटित किया गया है। जिन विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना है, उसका चयन अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यालयों की सूचना अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक को मुजफ्फरपुर जिला आवंटित किया गया है। विशेष सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने इसे लेकर निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.