चतरा, मई 3 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी गांव के परसोनिया के ढाब नदी के पास खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। आस-पास के किसानों ने जब देखा तो इसकी जानकारी लोगों को दिया। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये। इधर सूचना मिलते ही पत्थलगड्डा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए शव की पहचान कराने में जुट गई है। महिला ऊपर में लाल रंग की कुर्ती और नीचे बुलू रंग की जींस पहनी हुई है। वहीं हाथों में घड़ी और साथ में पर्स भी मिला है। लोगों की माने तो शव, दो-तीन दिनों पूर्व से खेतों में पड़ा हुआ है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान की जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराया जा रहा है। घटना स्थल पर एसआई अरविंद कुमार दास एवं पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.