हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में तकनीकी खराबी के बाद दूसरी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन लगाकर मरीजों की जांच कराई गई। मशीन खराब होने के कारण एक दिन तक मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा था, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था होने से बुधवार को फिर से सेवाएं बहाल हो गईं। जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में प्रतिदिन औसतन 150 से 200 मरीजों की जांच होती है। जबकि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की क्षमता करीब 60 जांच प्रतिदिन की ही होती है। इस मशीन से एक्स-रे फिल्म नहीं मिलती है, बल्कि मरीज के तीमारदार को मोबाइल में फोटो खींचकर दी जाती है। बुधवार को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन में तकनीकी फाल्ट आ गया था। इससे पूरे दिन एक्स-रे जांच नहीं हो सकी। मरीज मायूस होकर लौट गए। मामले की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.