बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को एक्स-रे कार्यालय के समीप एक्स-रे कर्मी व मरीज के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से जख्मी हुए। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट कर आरोप लगाया। मारपीट की घटना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इससे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी गय। एक्स-रे कर्मी की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने एक्स-रे कराने पहुंचे दो मरीजों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। सिंघौल थाना के विनोदपुर गांव निवासी छोटे पासवान ने बताया कि उसका ग्रामीण अमन कुमार का हाथ टूट गया था। उसके साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद एक्स- रे लिखा गया। मेरे साथ आये तीन मरीजों को एक्स- रे लिखा गया व एक साथ जमा किया गया। दो एक्स-रे दिया गया। दो रिपोर्ट दी गयी जबकि तीसरी रिपोर्ट देन...