देवरिया, दिसम्बर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज में एक्सरे कराने को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले एक्स रे कराने को लेकर मरीजों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मरीजों को एक्सरे कराने को डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बदलते मौसम में मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने से लेकर, डाक्टर से दिखाने, जांच कराने, दवा लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। गुरूवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक मरीज मेडिसीन, नाक, कान व गला रोग के विभाग में लाइन लगाये हुए थे। इससे मरीजों को एक से दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। सीटी स्कैन के बगल वाले डिजिटल एक्सरे सेंटर पर मरीजों की भीड़ लाइन लगाये हुए थे। एक-एक मरीजों का एक्सरे किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.