हल्द्वानी, फरवरी 13 -- लालकुआं, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में नई एक्स-रे मशीन एक माह से स्थापित न होने पर समाजसेवियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी हेमंत गौनिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोविन्द बल्लभ भट्ट ने मशीन शीघ्र चालू करने और प्रसव सेवाएं नियमित करने की मांग की। उनका आरोप है कि स्टाफ की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को बाहर रेफर किया जा रहा है। उन्होंने रिक्त पद भरने और अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...