बिजनौर, जनवरी 12 -- स्वामी विवेकानंद जयंती पर गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर दिगम्बर सिंह के आह्वान पर युवाओं ने पोस्टकार्ड के बाद डिजिटल अभियान छेड़ दिया है। युवाओं ने सोमवार को एक घंटे में 14700 पोस्ट एक्स पर डालकर इतिहास रच दिया है। जिले के लोग अब डिजिटल अभियान के तहत सरकार से गंगा एक्सप्रेसवे मांगेगे। दिगम्बर सिंह ने कहा कि यह आंदोलन एक नए स्वरूप का जन आंदोलन है। जिस प्रकार युवाओं ने एक्स पर बढ़-चढ़कर सहयोग किया है, उससे न केवल बिजनौर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा गया है। पहली बार किसी एक मुद्दे को लेकर इतनी बड़ी संख्या में एक्सस पर पोस्ट की गई हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के आह्वान पर बिजनौर के युवाओं न...